लॉकर तोड़ कर दस लाख के जेवर सहित तीन लाख नगद चुरा ले गए नकबजन
- पार्श्वनाथ सिटी में हुई घटना
- चोरों का हौंसला बुलंद
जोधपुर, शहर में चोरियां लगातार जारी हैं। अब तक पुलिस की चोरों पर पकड़ नहीं बन पा रही है। नांदड़ी में बीस लाख की चोरी सामने आने के बाद अब पार्श्वनाथ सिटी में दस लाख की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। अब पाल बालाजी मंदिर क्षेत्र के निकट स्थित पार्श्वनाथ नगर में चोरों ने दिन दहाड़े एक मकान में सेंध लगा दी। मकान का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे चोर यहां से तीन लाख नगद,15 तोला सोना और दो किलो ग्राम चांदी के गहने ले गए। चोरों ने यहां रखा एक बच्चे का गुल्लक तक नहीं छोड़ा और उसे भी लेकर चलते बने।
पार्श्वनाथ नगर निवासी सुनीता भाटी ने बताया कि उसके पति सुबह अपने काम पर चले गए। दोपहर में वह अपने पीहर गई हुई थी। पति-पत्नी वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। पूरे मकान की लाइट जल रही थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अंदर के कमरे में रखी तीन अलमारियों के तालों को तोड़ दिया। अलमारियों में रखा सारा सामान बाहर बिखरा मिला। एक अलमारी की तिजोरी को तोड़ चोरों ने वहां रखे तीन लाख रुपए नगद निकाल लिए। जबकि एक अन्य लॉकर में रखे पंद्रह तोला वजनी सोने व दो किलोग्राम चांदी के गहने चोर ले गए। चोरों ने घर के एक बच्चे का गुल्लक तक नहीं छोड़ा। वे उसे भी अपने साथ ले गए। सुनीता भाटी ने चौहाबो थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

