Doordrishti News Logo

ओलम्पिक हेल्थ यूनिट में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए ओलंपिक रोड स्थित सांघी पेट्रोल पंप के पास रेलवे हेल्थ यूनिट में नया वैक्सीनेशन सेंटर शुक्रवार से शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वासुदेवन ने बताया कि रेल कर्मचारियों की दूसरी और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों व फ्रंटलाइन स्टाफ को बूस्टर डोज लगाने का कार्य इसी हेल्थ यूनिट से किया जाएगा। इससे पहले यह व्यवस्था रेलवे क्लब में स्थापित किए गए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर थी।

शुक्रवार को ओलंपिक रोड स्थित हेल्थ यूनिट पर स्थापित किए गए वैक्सीनेशन सेंटर का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वासुदेवन ने चिकित्सकों के साथ निरीक्षण किया तथा वहां वैक्सीनेशन के लिए आने वाले रेल कर्मचारियों के लिए की गई व्यवस्थाओं और वैक्सीनेशन कक्ष का जायजा लिया। नर्सिंग स्टाफ शोभा मीणा ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि इस वैक्सीनेशन सेंटर पर भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

13 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को 5 वर्ष की कठोर सजा

September 23, 2026

भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल

September 23, 2026

ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

September 23, 2026

कृषि विवि में राष्ट्रीय सम्मेलन जल 2026 दस दिसंबर से

September 23, 2026

पल्स 2के26 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक

September 23, 2026

नर्सेज एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

September 23, 2026

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026