Doordrishti News Logo

गहलोत सरकार ने एक बार फिर जनता की आवाज दबाने की तानाशाही दिखाई- शेखावत

जयपुर/जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की गहलोत सरकार को तानाशाह करार दिया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की गिरफ्तारी पर शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने एक बार फिर जनता की आवाज दबाने की तानाशाही दिखाई है। रीट परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच राजस्थान के हर जागरूक नागरिक की मांग है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. सतीश पूनियां इसके लिए ही शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करवाकर गहलोत जी ने साबित किया कि दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews