Doordrishti News Logo

जोधपुर, वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को एचडीएफसी बैंक ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक को वित्तीय वर्ष 2021 के तिमाही में 8,758.3 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जबकि पिछले पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 7,416.48 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। यानी दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 18.1 प्रतिशत बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2021 के तिमाही में एचडीएफसी बैंक को इंटरेस्ट से होने वाली कमाई में 15.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह 16, 317.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि वित्त वर्ष 2019.20 की दिसंबर तिमाही में यह 14,172.9 करोड़ रुपये था।
एचडीएफसी बैंक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021 के तीसरी तिमाही में बैंक को कुल रेवेन्यू 23,760.8 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ। बैंक का टोटल बैलेंस शीट बढक़र 16,54,338 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बैंक में जमा होने वाली राशि में 19.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और दिसंबर तिमाही में यह 12,71,124 करोड़ रुपये रहा। बैंक का करंट एंड सेविंग्स अकाउंट केेश रेशियो 43 प्रतिशत रहा। जो सितंबर तिमाही में 41.6 प्रतिशत और पिछले साल दिसंबर तिमाही में केवल 39.5 प्रतिशत था। बैंक का लिक्विडिटी कवरेज रेशियो 146 प्रतिशत रहा। बैंक के नए सीईओ शशिधर जगदीशन की अगुवाई में यह एचडीएफसी बैंक का पहला तिमाही नतीजा है।
एचडीएफसी बैंक का दूसरे श्रोतों से इनकम 7,443.2 करोड़ रुपये रहा। बैंक को फीस और कमीशन से 4,974.9 करोड़ रुपये, फॉॉरेन एक्सचेंज और डेरिवेटिव्स रेवेन्यू 562.2 करोड़ रुपयेे, इंवेस्टमेंट्स केसेलयारी वैल्यूएशन से 1.109 करोड़ रुपये और बैंक का लाभांश 7971 करोड़ रुपये रहा। एचडी एफसी बैंक का लोन बुक भी 16 प्रतिशत बढक़र 10.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। डोमेस्टिक रिटेल लोन में 5.2 प्रतिशत की तेजी आई। होलसेल लोन 25.5 प्रतिशत बढ़ा।

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

रेलवे अस्पताल में हाई रिस्क मरीज की नाक की गांठ का सफल ऑपरेशन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

February 25, 2026

रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

February 25, 2026

जेडीए में 150 भूखंडों की ई नीलामी प्रक्रिया आज से

February 25, 2026