भारत पाक युद्ध 1971 स्वर्णिम दिवस आयोजन आज
- शहीद स्मारक पर प्रातः 10 बजे होगा आयोजन
- शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान
जोधपुर, जिला प्रशासन व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा भारत पाक युद्ध 1971 का स्वर्णिम विजय दिवस समारोह गुरूवार, 16 दिसम्बर को गौरव पथ स्थित शहीर स्मारक पर प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) द्वितीय सत्यवीर यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीएस खंगारोत ने बताया कि समारोह में शहीद स्मारक पर 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद देश के रणबांकुरों व शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया जायेगा व शहीदों के परिजनों का सम्मान होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 1971 के युद्ध विजय के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी जायेगी। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, सैन्य व पूर्व सैन्य अधिकारी गौरव सैनिक व नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शरीक होगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

