प्रदेश में शनिवार को हुआ 10 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन
जयपुर, प्रदेश भर में शनिवार को 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि शनिवार को हुए वैक्सीनेशन में कुल 10 लाख 32 हजार 555 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। नागौर जिले ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक 1 लाख 69 हजार 860 लोगों को वैक्सीनेटेड किया, जबकि दूसरे नंबर पर हनुमानगढ़ जिला रहा, जहां 1 लाख 15 हजार 844 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 7 लाख 92 हजार 729 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इनमें से 4 करोड़, 39 लाख 58 हजार 155 लोगों को वैक्सीन की पहली व 2 करोड़ 68 लाख 34 हजार 574 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। गालरिया ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन कर हम समाज और राज्य को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने व बारी आने पर कोरोना वैक्सीन लगाने से ही कोरोना को मात दी जा सकती है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

