Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट की उदयमंदिर पुलिस ने सोमवार को वांछित चल रहे पॉक्सो के आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी दरजाराम ने बताया कि डीएसटी पूर्व व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी कर्नाटक के हुबली में भी एक अपरहण का आरोपी है, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा था। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि 18 दिसंबर 2020 को उदयमंदिर थाना पुलिस ने पीडि़ता द्वारा एक शिकायत पर पॉक्सो का मामला दर्ज किया था। प्रकरण में मुख्य अभियुक्त देवाराम उर्फ सुभाष राव घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। घटना की गंभीरता हो देखते हुए उक्त शातिर मुल्जिम की गिरफतारी के लिए पूर्व की डीएसटी टीम ने भी सहयोग किया।
कर्नाटक भागने का चला पता
उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी देवाराम उर्फ सुभाष के बारे में तकनीकी व मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई तो उक्त शातिर द्वारा हुबली कर्नाटक भागने का पता चला। जहां पुलिस से सम्पर्क करने पर पता चला कि बदमाश हुबली कर्नाटक में भी वांछित है। इसके बाद टीम को हरियाणा में बदमाश के होने की जानकारी मिली, जिस पर लगातार पांच दिन तक करनाल, हिसार व सिरसा जिलों में तलाश करने के बाद सिरसा हरियाणा से एक नाबालिग लड़की के साथ दस्तयाब करने में सफलता मिली। बाद में नाबालिग लड़की को हुबली कर्नाटक पुलिस को सुपुर्द किया गया। देवाराम उर्फ सुभाष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया। कार्रवाई में डीएसटी टीम के उप निरीक्षक कन्हैयालाल,एएसआई पुखराज,हैड कांस्टेबल कमरूदीन, कांस्टेबल ओमाराम डागी, देवाराम रामनिवास एवं जयराम शामिल थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025