Doordrishti News Logo

आइसक्रीम एजेंसी से लाखों की आइसक्रीम चुराकर बेच डाली

जोधपुर, शहर के मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र में एक आइसक्रीम की एजेंसी से लाखों का माल खुर्दबुर्द हुआ। एजेंसी में काम करने वाले नौकर ने यह कारस्तानी की। एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे बंद कर वारदात को अंजाम दिया जाता। घटना का पता आस पास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज से हो पाया। अब एजेंसी मालिक ने शास्त्रीनगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि नौकर इतना शातिर था कि जब मालिक सुबह-शाम बाहर जाता था, तब वह अपने ग्राहकों को बुलाता और आइसक्रीम के कार्टन देता था। मालिक को पता नहीं चले, इसके लिए वह सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर देता था।

मामला तब सामने आया जब मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर छह स्थित परिहार एंटरप्राइजेज (खुशबू एंटरप्राइजेज) के मालिक विजय परिहार ने माल कम होने पर स्टॉक चैक किया। सीसीटीवी चैक किए तो उसमें कुछ नहीं मिला, लेकिन पड़ोसियों के यहां लगे सीसीटीवी में उसके द्वारा की गई चोरियां रिकॉर्ड हो गईं। इस पर ओसियां मतोड़ा, हाल गंगा विहार विवेक विहार निवासी केवलराम विश्नोई पुत्र जगदीशराम विश्नोई के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर शैतानसिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केवलराम के बारे में पड़ताल जारी है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

यूं देता वारदात को अंजाम

शास्त्रीनगर निवासी नंदू व विजय दुकान खोलने के बाद परिवार संग रोजाना सुबह और शाम आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मंदिर जाते थे और उसी दौरान केवलराम महज कुछ ही देर में कार्टन चुराता था। किसी को शक ना हो, इसलिए केवलराम अपने परिचित को बाइक या एक्टिवा पर बुलाता था। पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026