Doordrishti News Logo

साठ लाख का तंबाकू उत्पाद चुराकर जयपुर के दुकानदार को बेचा

दुकानदार गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक गोदाम से तंबाकू उत्पाद चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि 28 जून को लक्ष्मी नगर पावटा निवासी ऋषभ कुमार पुत्र राजकुमार की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि उनका गोदाम श्रीजी नगर भादू मार्केट में अभय सेल्स एजन्सीस के नाम से है। गोदाम में आईटीसी कम्पनी की एजेन्सीज का माल रखा रहता है।

देर रात 1 बजे के लगभग गोदाम से कोई अज्ञात व्यक्ति गोदाम के शटर को ऊपर कर अनुमानित माल लगभग 60 से 65 लाख माल चोरी कर पिकअप में ले गया। चोरों ने कैश काउंटर में रखे 4 लाख रुपए भी चोरी कर डाले थे। गोदाम में चोरी को लेकर पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू की गई। चोरी के मामले में पकड़े गए गीताराम व बिहारीलाल से पूछताछ करने पर बताया कि जयपुर में दुकानदार मुकेश को उन्होंने चोरी का माल दिया था। जिस पर पुलिस की टीम ने प्रेम भवन गोर्धननाथ जी का मन्दिर के सामने गलता रोड जयपुर निवासी मुकेश पुत्र नाथूलाल जैन को गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026