Doordrishti News Logo

टूरिस्ट गाइड पर सांस्कृतिक राजदूत सी जिम्मेदारी-करणी जसोल

जोधपुर, पर्यटन को बढ़ावा देकर विरासत को इतिहास के साथ भव्यता प्रदान कर पर्यटकों को इतिहास, संस्कृति,कला,रहन सहन, खानपान के साथ हर जानकारी से जोड़ता है टूरिस्ट गाइड। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपने बेहतर अनुभव से उनकी यात्रा को सुखद व यादगार बनाने का कार्य कर सांस्कृतिक राजदूत सी जिम्मेदारी निभाने वाले होते हैं गाइड। इन पर पर्यटन की बड़ी जिम्मेदारी है, उन्हें कार्य के साथ सजग रहकर अपडेट रहने की जरूरत है। मारवाड़ की हर बात को पर्यटन से साझा कर अनुभूति कराएं।

टूरिस्ट गाइड पर सांस्कृतिक राजदूत सी जिम्मेदारी-करणी जसोल

यह वक्तव्य होटल चंद्रा एम्पीरियल में जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की नव गठित कार्यकरणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निर्देशक करणी सिंह जसोल ने व्यक्त किए।
संत सोमेश्वर गिरि महाराज व नागणेच्या धाम उपासक मदनसिंह तंवर के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग निर्देशक भानुप्रताप सिंह, यातायात स.उपायुक्त रविन्द्र बोथरा, पुरातत्व विभाग के इमरान अली, विशिष्ट अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएम बूब, समाजसेवी गोपाल भलासरिया, हनुमान सिंह खांगटा, डॉ सरिता फ़िरोडा, थे।

इस अवसर पर पर्यटन निर्देशक भानुप्रताप सिंह ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट कर गाइड कल्चर को बढ़ावा देता है। मारवाड़ समारोह को भव्यता प्रदान करने में अग्रिम पंक्ति में गाइड ने सहयोग किया। मारवाड़ दिवस पर साफे की परंपरा व विश्व प्रसिद्ध घूमर नृत्य मण्डोर में करा कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड कायम कराया। नव निर्वाचित एसोसिएशन में अध्यक्ष मानसिंह मेड़तिया, उपाध्यक्ष आलोक खींची, महासचिव देवी सिंह जोधा व भवानी सिंह भाटी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रेवल एजेंट, टूरिस्ट गाइड, होटल, कार टेक्सी से जुड़े लोग मौजूद उपस्थित थे। संचालन रतन सिंह व गाइड शक्ति सिंह चांदावत ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026