राज्य कला पुरस्कारों की घोषणा

जयपुर, राजस्थान ललित कला अकादमी की 62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल ने राज्य के 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है।
ललित कला अकादमी के सचिव डॉ रजनीश हर्ष ने बताया कि रिचा माहेश्वरी (कोसमोस), कमल किशोर जोशी (मेघराज), डॉक्टर मणि भारतीय (लैंडस्केप), योगेंद्र सिंह नरूका (ए मैरिज पार्टी), दुर्गेश कुमार अटल (फ्लोवर), निर्मल यादव (द लयूनार शेडस), कुमुदनी भरावा सोनी (कहां घूमे कहां जाए), राजेंद्र प्रसाद मीणा (मूवमेंट ऑफ जॉय), सुनील कुमार कुमावत (होप-3), रितु शेखावत (फ्लोइंग वर्लपूल) आदि कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के लिए राज्य भर से 196 कलाकारों की 584 कलाकृतियों प्राप्त हुई थी जिसमें से निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी के लिए 97 कलाकारों की 121 कलाकृतियों का चयन किया। इसमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मानित हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 10 कलाकारों को 25-25 हजार के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल के सदस्य अब्बास बाटलीवाला उदयपुर, अजीत कुमार पटनायक दिल्ली, मदनलाल चंडीगढ़ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews