Doordrishti News Logo

समय पर प्राथमिक उपचार से गंभीर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है-जिला कलेक्टर

जोधपुर, दुर्घटना कभी भी कहीं भी घटित हो सकती है। दुर्घटना तकनीकी, यांत्रिक, मानवीय भूल या अन्य किसी कारण से भी हो सकती है। दुर्घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति को समय पर उचित प्राथमिक उपचार मिलने से कई बार गंभीर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की भी जान बचाई जा सकती है। यह विचार जोधपुर जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट इन्द्रजीत सिंह ने जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज एवं कारखाना व बॉयलर्स निरीक्षण विभाग की साझा मेजबानी में मंगलवार को जेआईए सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

समय पर प्राथमिक उपचार से गंभीर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है-जिला कलेक्टर

उन्होंने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसोसिएशन की सराहना की और कहा कि किसी की जान बचाने से बडा पुण्य कोई नहीं होता। यह कार्यक्रम औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ पूरे समाज के लिए भी बहुत उपयोगी है। समाज के हर सदस्य को यह प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शैतान सिंह राठौड़ ने कहा कि किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता है तब तक काफी समय बीत जाता है, अगर दुर्घटना के तुरन्त बाद पीड़ित को समय पर उचित प्राथमिक उपचार मिल जाये तो उसकी जान बच सकती है।

प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल प्रशिक्षित व्यक्ति की सहायता उपलब्ध हो तथा प्राथमिक सहायता के अभाव में किसी भी व्यक्ति को अकाल काल का ग्रास न बनना पड़े इस उद्देश्य से एसोसिएशन द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रुप से आयोजित किया जाता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जोधपुर, पाली एवं बालोतरा से बड़ी संख्या में आए औद्योगिक कर्मचारियों का हम स्वागत करते हैं और यह आशा व्यक्त करते हैं कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आप भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवनकाल में कम से कम एक व्यक्ति की जान बचाने में अवश्य सफल होगें।

कार्यक्रम संयोजक व कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग जोधपुर के उप मुख्य निरीक्षक मुकुल राजवंशी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद इसका उपयोग कर यदि हम अपने जीवनकाल में एक व्यक्ति की जान भी बचाने में सफल होते हैं तो इस प्रशिक्षण के उद्देश्य की पूर्ति हो जाएगी। आभार व्यक्त करते हुए जेआईए सचिव सीएस मंत्री ने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित व्यक्तियों ने अनेक अवसरों पर उद्योगों में आई आकस्मिक विपत्तियों को कम किया है तथा अनेक गंभीर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की जान भी बचाई है। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 180 औद्योगिक कर्मचारियों ने अपना पंजीयन करवाया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीट फुल होने के कारण कई औद्योगिक कर्मचारियों को हताश होकर जाना पड़ा। इस अवसर पर आपातकालीन चिकित्सा एवं प्राथमिक सहायता की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। संचालन सहसचिव अनुराग लोहिया ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव भी मंच पर मौजूद थे।

उद्घाटन सत्र के पश्चात तकनीकी सत्र में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ सुमन भंसाली एवं डॉ विकास राजपुरोहित के साथ उनकी टीम ने पॉवर पॉइंट प्रजेन्टेशन व स्विट्जरलैंड से लाई गई विशेष डमी के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को कृत्रिम श्वसन व विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की तरीकों व सावधानियों के बारे में जानकारी व प्रशिक्षण दिया और प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के दौरान दी जाने वाली सहायता प्राथमिक सहायता कहलाती है।

पीड़ित के लिए दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन पीरियड होता है। इस दौरान उचित प्राथमिक सहायता प्राप्त होने पर गंभीर रुप से पीड़ित व्यक्ति की भी जान बचाई जा सकती है और इसके विपरीत गलत तरीके से दी गई प्राथमिक सहायता से सामान्य व्यक्ति की भी जान पर बन सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्राप्त करना बेहद जरुरी है। इस अवसर पर रीको के वरिष्ट क्षेत्रिय प्रबंधक संजय झा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल, कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग जोधपुर जोन प्रथम के निरीक्षक चन्द्रवीर चारण एवं जोन द्वितीय की सृष्टि गुप्ता, जेआईए पूर्व अध्यक्ष किशन लाल गर्ग, एसएन भार्गव, अशोक बाहेती, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर अग्रवाल, अरूण जैसलमेरिया, दीपक जैन, राहुल धूत, विनोद आचार्य एवं अलंकृत डागा सहित सैकड़ों की संख्या में उद्यमी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026