कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले
जोधपुर, शहर के सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सिरोला बेरा, सूरसागर में चल रही 65वीं स्कूली अंडर 14 छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में छात्रा वर्ग में जयश्री नागाणाराय मावि लोड़ता अचलावतां ने रामावि निम्बली बेरा सामराऊ को, थार स्कूल ओसियां ने फिनिक्स प. स्कूल सोयला को, श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती ने केवी को, श्रीराम आदर्श कराणी ने आरडी को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में जय श्रीनागाणाराय मावि लोड़ता अचलावतां ने थार स्कूल ओसियां को एवं श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर ने श्रीराम आदर्श कराणी को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
छात्र वर्ग क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रगति प. स्कूल हाणियां ने देव रामेश्वरम स्कूल जालेली नायला को, कमल निष्ठा स्कूल ओसियां ने राउमावि. लोड़ता अचलावतां स्कूल को, श्रीराम आदर्श कराणी ने फिनिक्स प. स्कूल सोयला को, श्री सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि. सूरसागर ने राउप्रावि. पूनिया की ढाणी खेड़ी सालवा को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में कमल निष्ठा स्कूल ओसियां ने प्रगति प. स्कूल हाणियां को एवं श्री सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर ने फिनिक्स प. सोयला को पराजित किया। फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

