Doordrishti News Logo

युवक से सोने का कड़ा लूटने वाले को पुलिस ने तलवार सहित पकड़ा

जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके के ऑफिसर मैस के सामने कैलाश नगर में एक युवक को डरा धमका कर बदमाश ने सोने का कड़ा लूट लिया। इस पर पीडि़त ने रातानाडा थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने घटना की रात को ही बदमाश को शराब के नशे में तलवार लेकर घूूमते पकड़ा। जिस पर आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया और जेल भिजवाया गया। पुलिस अब इसे लूट प्रकरण में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाएगी। आरोपी बदमाश प्रवृति का बताया जाता है।

रातानाडा थाने के सबइंस्पेक्टर भंवरसिंह ने बताया कि ऑफिसर मैस के सामने गली नंबर 2 के रहने वाले शुभम मेहता पुत्र रमेशचंद्र मेहता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 12 नंवबर की शाम को घर के बाहर गली में खड़ा था। तब वहीं का रहने वाला रोहित सिसोदिया वहां आया और उसे डरा धमका कर सोने का कड़ा लूट कर ले गया। इस बारे में रातानाडा थाने में कल केस दर्ज करवाया गया। सबइंस्पेक्टर भंवरसिंह ने बताया कि घटना वाले दिन ही आरोपी रोहित सिसोदिया को क्षेत्र में शराब के नशे में अवैध रूप से तलवार लेकर घूमते पकड़ा गया था। इस पर उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। लूट केस में अब गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पहले भी केस हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026