Doordrishti News Logo

शौक मौज के लिए मॉल में लगाई सेंध, शातिर नकबजन चढ़ा पुलिस के हत्थे

कपड़े और चुराई गई मोपेड बरामद

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने एक मॉल में हुई चोरी का रविवार को खुलास करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। मॉल से चार लाख की नगदी भी चोरी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अभी कपड़े और मोपेड को बरामद किया है। रूपयों आदि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रताप नगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि एसजी मार्ट नेशनल हैंडलूम के मैनेजर विकास कुमार फुलवारिया की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि 7 नवंबर की रात 10.50 मिनट पर नियमित समय के अनुसार मॉल को बंद कर स्टाफ चला गया था।

8 नवंबर की सुबह वापस आकर जब चैक किया गया तो मॉल के दरवाजे टुटे हुए थे तथा वेयरहाउस में रखी स्कूटी होण्डा चोरी हो गयी थी। मॉल का मौका मुआयना किया तब पता चला कि केश काउन्टर में से लगभग चार हजार रुपए गायब मिले और साथ ही रेडिमेड सेक्सन अस्त व्यस्त मिला व सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल नये कपड़े व अन्य सामान चोरी हो गया।

मामले को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की। जिस पर आरोपी सोजती गेट भील बस्ती निवासी अर्जुन पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही के आधार पर चोरी की गई स्कूटी और कपड़े बरामद किए। आरोपी पूर्व में भी दो शोरूम से गाड़ी चुरा चुका है। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है जो अपने मौज शौक के लिए चोरी की वारदातें करता है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026