ग्वारगम फैक्ट्री में लगी आग, आग बुझाते दो दकमलकर्मी झुलसे

जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा स्थित एग्रो फूड फैक्ट्री में रविवार की शाम को लगी आग से दो दमकलकर्मी ऑयल गिरने से झुलस गए। जिन्हेें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि आग पर काबू कर लिया गया। सूचना बोरानाडा से एक दमकल को वहां भेजा गया था। बोरानाडा फायरस्टेशन के वाहन चालक हेतराम ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में संभव एग्रो फूड में आग लगी है। यहां पर ग्वारगम का काम होता है। आग वहां रखे एक ऑयल ड्रम में लगी थी।

दमकल कर्मी सतवीर और भोमसिंह ऑयल गिरने पर झुलस गए। सतवीर ज्यादा झुलसा है। उसके शरीर पर फफोले पड़ गए और भोमसिंह भी ऑयल की चपेट में आने से झुलसा मगर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन चालक हेतराम ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया ऑयल ड्रम में आग लगना सामने आ रहा है। फैक्ट्री में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। दमकल की एक ही गाड़ी ने इस आग पर काबू कर लिया था। इधर फायरमैन के झुलसने पर चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान एमजीएच पहुंचे और सतवीर की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने बताया कि सतवीर के शरीर के कुछ हिस्सों पर फफोले पड़े हैं। हालत खतरे से बाहर है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026