Doordrishti News Logo

कहां है राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर?-शेखावत

भरतपुर सांसद के घर पर गोलियां बरसाने पर केंद्रीय मंत्री बोले-राज्य सरकार स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर करे कार्रवाई

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि कहां है राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर? बुधवार को अपने बयान में शेखावत ने कहा कि एक दलित महिला सांसद के घर पर गोलियां बरसाई जाती हैं, बदमाश जैसे आते हैं, उतनी ही आसानी से चले जाते हैं। पुलिस सोई रहती है। वो भी तब, जब भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। ये उन्हें डराने की एक और कोशिश है। शेखावत ने मांग की कि राज्य सरकार सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद के घर उनकी तस्वीर पर जिंदा कारतूस लगाया जाना, राज्य सरकार के लिए लज्जाजनक है। मिलीभगत के षड्यंत्र से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सब रंजीता जी के साथ हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026