Doordrishti News Logo

छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर, जिले के एक गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा ने उम्मेद अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। यह छात्रा नाबालिग है। आरोप है कि उसके साथ रिश्ते में लगने वाले भाई ने दुष्कर्म किया था। इधर घटना की जानकारी पर स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आ गई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक नाबालिग को प्रसव पीड़ा के चलते उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। चचेरा भाई भी नाबालिग है। पुलिस अब आरोपी भाई की तलाश कर रही है। इधर, परिजनों ने नाबालिग को अपनाने से मना कर दिया है।

दरअसल अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद बाल कल्याण समिति ने नाबालिग की काउंसिलिंग की। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर बाल कल्याण समिति ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इधर नाबालिग के परिजन का कहना है कि वह नवजात को नहीं पालेंगे, उसे शिशु गृह के सुपुर्द करेगें। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ धनपत गुर्जर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उसके परिजन इस बच्चे को नहीं पालना चाहते।

उन्होंने बताया कि समिति के सहयोग से बच्चे को शिशु गृह को सपुर्द किया जाएगा। पीडि़ता व आरोपी एक ही कक्षा में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टियों में पीडि़ता के घर चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चचेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। शर्म के मारे वह नहीं बोली, जिसका फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस कारण वह गर्भवती हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: