Doordrishti News Logo

दीपोत्सव पर महालक्ष्मी पूजन आज

  • रोशनी देखने निकलेंगे लोग
  • 800 से 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • पुलिस ने रात को ही संभाल लिया मोर्चा
  • हर चौराहा गली के बाहर नजर आई पुलिस
  • असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मुस्तैद

जोधपुर, शहर में दीपोत्सव गुरूवार को उल्लास व उमंग के साथ मनाया जाएगा। शाम को घरों और प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। दीपावली पर शहर की जनता अमन चैन के साथ त्योहार मनाए इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस 800 से एक हजार पुलिस कर्मियों को तैनाती रखेगी ताकि असामाजिक तत्वों से निपटा जा सके। बुधवार की रात से ही पुलिस के जवानों और सिपाहियों ने चौराहों और गलियों में मुस्तैदी करनी शुरू कर दी है। रात को शहर भर में पुलिस की गश्त के साथ चौराहों पर संदिग्ध गाडिय़ों की तलाशी भी ली गई।

दीपोत्सव पर महालक्ष्मी पूजन आज

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज हो गया था। बुधवार को रूप चौदस का पर्व महिलाओं ने उल्लास व उमंग के साथ मनाया। गुरूवार को दीपावली है। डीसीपी ( मुख्यालय एवं याताया) विनीत कुमार बंसल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम भागों में कुल 800 से एक हजार पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी जिसमे डीसीपी से लेकर पुलिस के जवान तक शामिल होंगे। सभी थानाधिकारियों, एसीपीज आदि को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दीपावली को लेकर कुछ जगहों ट्रैफिक भी डायवर्ट रखा गया है।

जहां पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी भी रहेगी। उन्होंने बताया कि शहर में वीआईपी विजिट कार्यक्रम भी है, ऐसे में दीपावली और वीआईपी विजिट को देखते हुए भी चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। किसी भी प्रकार अनहोनी से निपटने के लिए कमिश्ररेट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इधर बुधवार रात को ही कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में चौराहों और गलियों के नुक्कड़ों पर पुलिस के जवान गश्त देखे गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

कान्हा मत मारो पिचकारी साड़ी भीग जाएगी.....आदर्श नगर में फागोत्सव सम्पन्न

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

प्रतापेशवर महादेव मन्दिर में मनाया फागोत्सव

February 26, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026