रोशनी में नहाई सूर्य नगरी दिवाली की रात भर हुई आतिशबाजी

रोशनी में नहाई सूर्य नगरी दिवाली की रात भर हुई आतिशबाजी

  • अंधकार पर प्रकाश के विजय का महापर्व दीपावली मनाई
  • घरों व प्रतिष्ठानों पर हुआ पूजन
  • शहर भर में विद्युत रोशनी की गई
  • पूरी रात जमकर हुई आतिशबाजी
  • घरों में रंगोली व दीपमाला सजा महालक्ष्मी का स्वागत
  • मिठाईयां बांटी,बच्चों को दीपावली गिफ्ट दिए

,जोधपुर, शहर मर हर्षोल्लाष के साथ मनाई दीपावली। अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपोत्सव पर सूर्य नगरी का कोना-कोना रोशनी से चमक उठा। दीपावली पर प्रदोष वेला में घरों व प्रतिष्ठानों पर गणपति, महालक्षमी व सरस्वती का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना के साथ रिद्धि-सिद्धि की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी के स्वागत के लिए दीपमाला सजाई गई। पूरे शहर को आकर्षक विद्युत रोशन से सजाया गया। कई दशकों बाद इस बार पूरे त्रिपोलिया बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया। शाम होते ही सूर्यनगरी रोशनी से दमक उठी।

रोशनी में नहाई सूर्य नगरी दिवाली की रात भर हुई आतिशबाजी

लोगों में इस बार दीपावली का क्रेज ज्यादा था। घरों में मिठाईयां बांटी गई,के तरह के पकवान बनाए गए। शाम से पूरी रात जमकर आतिशबाजी हुई। रात को लोग सोजती गेट,रेलवे स्टेशन,जालोरी गेट,एमजीएच रोड, नई सड़क, त्रिपोलिया बाजार आदि प्रमुख स्थलों पर2S रोशनी देखने गए। दीपावली पर पुलिस प्रशासन की भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी। लगभग एक हजार पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रह कर सुरक्षा व्यवस्था सम्भाले हुए थे। पुलिस कमिश्नर स्वयं भी पूरे २ बाजार पैदल घूमकर पुलिस ड्यूटी चैक कर रहे थे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मोटिवेट भी किया। दीपावली की रात शहर में कई जगह आग भी लगी जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पा लिया,जन हानि की कोई सूचना नही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts