Doordrishti News Logo

लोक अदालत के लिए लोगों को किया जागरूक

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर थाने में शुक्रवार को लोक अदालत के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए जानकारी दी गई। थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर आरजेएस संख्या 6 हेतराम मुड, आरजेएस एनआई एक्ट संख्या 4 छवि सिंघल, प्रतापनगर एसीपी नीरज शर्मा आदि मौजूद थे। इनके द्वारा वहां आए लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया।

उन्हें वाद विवाद, जमीन संबंधी विवाद, घरेलु हिंसा, बाल विवाह, चेक अनादरण , मारपीट आदि के बारे में लोक अदालत की भावना से निस्तारण के प्रति समझाया गया। आगामी 11 दिसम्बर को होने वाली लोक अदालत में अधिकाधिक भाग लेने का कहा गया। ताकि उनके किसी प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जा सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: