Doordrishti News Logo

हवाई यात्रा से वंचित करने पर जेट एयरवेज पर 50 हजार का हर्जाना

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग का निर्णय

जोधपुर, जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग द्वितीय ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में यात्री को ग़लत टिकट जारी कर हवाई यात्रा से वंचित करने पर जेट एयरवेज पर पचास हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। मामले के अनुसार पाली रोड, जोधपुर निवासी शशिराज लालवानी ने आयोग में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि उसने अपनी पुत्री की मुम्बई से भोपाल जेट एयरवेज से यात्रा के लिए मेक माई ट्रिप ट्रेवल एजेंसी से जुलाई, 2012 में यात्रा टिकट बुक करवाया था किंतु कंप्यूटर की गलती से टिकट में पुत्री के नाम के बजाय मिस लास्ट नेम अंकित हो गया। शिकायत करने पर एयरलाइंस द्वारा यात्रा के समय इसे ठीक कर बोर्डिंग पास जारी करने का आश्वासन दिया गया किन्तु यात्रा तिथि को हवाई अड्डे पहुंचने के बावजूद उसे बोर्डिंग पास जारी नहीं कर यात्रा से वंचित कर दिया गया।

जेट एयरवेज ने जबाव प्रस्तुत कर गलत टिकट जारी करने के लिए जहां ट्रेवल एजेंसी को जिम्मेदार बताया, वहीं ट्रेवल एजेंसी ने परिवादी द्वारा कंप्यूटर में गलत प्रविष्टि किए जाने से उक्त त्रुटि होना बतलाया गया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा, सदस्य डॉ अनुराधा व्यास, आनंद सिंह सोलंकी की बैंच ने अपने निर्णय में कहा कि यात्री का नाम अंकित किए बिना टिकट जारी करना ट्रेवल एजेंसी के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी को साबित करता है तथा ट्रेवल एजेंट की लापरवाही के लिए एयरवेज जिम्मेदार मानी जायेगी।

इसके अलावा परिवादी की पुत्री द्वारा यात्रा हेतु हवाई अड्डे पहुंच कर उक्त टिकट व आवश्यक कागजात पेश करने के बावजूद उसे बोर्डिंग पास जारी नहीं करना एयरवेज के कर्मचारियों की मनमानी को साबित करता है। आयोग ने विपक्षी जेट एयरवेज व ट्रेवल एजेंसी-मेक माई ट्रिप, गुड़ग़ांव की सेवाओं में कमी मानते हुए इन दोनों द्वारा परिवादी की पुत्री को शारीरिक व मानसिक वेदना की क्षतिपूर्ति के रूप में पचास हजार रुपए अदा करने का आदेश दिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026