Doordrishti News Logo

सीएसएफआई कार्मिक के घर में लाखों की चोरी

  • सुबह घर लौटे तब टूटे मिले ताले
  • चोरों ने 15 लाख का सोना, 4.50 लाख नगद चुराए
  • डॉग स्कवायड पहुंचा

जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा हलके के ज्योति नगर में रहने वाले सीएसएफआई कार्मिक के मकान में रात को ताले तोड़ऩे के साथ जंगले की जाली हटाई। रस्सी के सहारे नीचे उतरे और पूरा घर खंगालने के साथ वहां से 15 लाख का सोना-चांदी के साथ साढ़े चार लाख की नगदी पर हाथ साफ कर गए। आज सुबह नौ बजे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तब वारदात का पता लगा। इस पर बोरानाडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया। पीडि़त पास में ही झंवर स्थित लुणवास गांव में पिता के निधन पर गया हुआ था।

सीएसएफआई कार्मिक के घर में लाखों की चोरी

बोरानाडा थाने के एसआई धर्माराम ने बताया कि सीएसएफआई में कार्यरत हनुमाराम विश्रोई यहां पाल चौकी-सांगरिया रोड स्थित धोकलजी की ढाणी के पास ज्योति नगर में परिवार सहित किराए पर रहते है। उनका एक मकान भी निर्माणाधीन है। इन दिनों उनके पिता का निधन हो रखा है। ऐसे में उनका परिवार गुजरी रात को झंवर के लुणावास गांव गया हुआ था। आज सुबह परिवार के लोग घर पहुंचे तब ताले टूटे मिले। अन्दर जाने पर सारा सामाान अस्तव्यस्त पड़ा था। मौका ए हालात से लगा कि अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ऩे के साथ घर के आंगन में लगे जंगले को हटाया और फिर रस्सी के सहारे नीचे उतरे।

रस्सी में जगह जगह गांठे लगी थी ताकि उसी के सहारे ऊपर चढ़ा जा सके। चोरों ने घर के अंदर के सारे कमरों के ताले तोड़ऩे के साथ अलमारी और बक्सों को तोड़ा फिर उसमें से तकरीबन 300 ग्राम से ज्यादा सोना,चांदी के जेवरात और 4.50 लाख की नगदी ले गए। सूचना के साथ पुलिस ने मौका मुआयना किया और आस पास सीसीटीवी फुटेज भी देखे है। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पास में ही गली में खोजी कुत्तों की मदद लेकर अब पड़ताल की जा रही है। चोरों की संख्या दो या तीन होने का अंदेशा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026