Doordrishti News Logo

नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

जोधपुर, जिला पश्चिम के एक घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का केस पुलिस ने दर्ज किया। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर में एक किशोरी अपने घर पर थी। तब क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उसके घर पर आया और उसे अकेली देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। इस बारे में पुलिस अब बदमाश की तलाश में लगी है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शहर की बासनी पुलिस ने 16 अक्टूबर को दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी जैसलमेर के  नाथुसर हाल पाश्र्वनाथ सिटी निवासी अशोक कुमार गिरफ्तार किया। बासनी पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: