Doordrishti News Logo

दो नाबालिग और दो युवकों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

  • रूड़क़ली हत्या व नकबजनी प्रकरण
  • पुलिस को मिले सुराग रविवार को कर सकती है खुलासा 
  • बड़ी गैंग बनाने की थी योजना

जोधपुर, कमिशनरेट के डांगियावास थाना इलाके के रूकड़ली गांव में बुधवार रात हत्या व नकबजनी के तीन फरार अभियुक्तों का पुलिस का सुराग हाथ लगा है। इसमें दो नाबालिग है और दो युवक बताए जाते हैं। पुलिस इनकी दस्तयाबी के प्रयास में जुटी है। संभवत: रविवार को खुलासा कर दिया जाएगा। इनके बीच बड़ी गैंग बनाने की योजना थी। मगर माना जाता है कि योजना नेस्तानबूद हो गई। इस हत्या व नकबजनी गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं ऐसा पुलिस का मानना है। उल्लेखनीय है कि रूकड़ली गांव में 85 साल के सोनाराम अपनी 65 साल की दूसरी पत्नी शांतिदेवी के साथ रहते हैं। जहां उनके पड़ौस के घर में बेटे व बहू रहते हैं लेकिन उनके पास उनके दो पोते 8 व 10 साल के उनके पास ही सो रहे थे।

बुधवार की रात तीन बजे के आस पास नकबजनी करने चार चोर उनके घर में घुसे। एक बाहर ही खड़ा था, तीन ने घर में प्रवेश किया। इस दौरान बक्सों व अलमारी की आहट से शांति देवी जाग गई तो चोरों का विरोध करने लगी, इधर पति सोनाराम भी जाग गए। दोनों ने संघर्ष किया तो चोरों ने पति को धक्का दे गिरा दिया, लेकिन शांतिदेवी विरोध करती रही। इस दौरान दो चोर उसके ऊपर बैठ गए और मुंह पर कपड़ा लगा दिया। चोरों ने गला भी दबा दिया। जिससे वो अचेत हो गई। चोर फिर भी वहां से छह तोला सोने के जेवरात व दो लाख रुपए ले भागे। शांतिदेवी को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026