Doordrishti News Logo

फर्जी किन्नरों को सरेराह निर्वस्त्र कर घुमाया

पब्लिक बनी तमाशबीन

जोधपुर, शहर के मंडोर थाना इलाके में बुधवार को फर्जी किन्नरों और असली किन्नरों का आमना सामना हो गया। दो युवा फर्जी किन्नर बन चंदा ले रहे थे, जैसे ही असली किन्नरों को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को निर्वस्त्र कर दो किलोमीटर तक जुलूस निकाला। निर्वस्त्र युवक पांव में पायल पहन सर पर ढोलक लेकर मंडोर क्षेत्र में पैदल घूमे। इस दौरान क्षेत्र में भीड़ इकट्ठा हो गई। शहर में इस तरह का तमाशा देखने बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। असली किन्ररों ने दोनों युवाओं को दो किलोमीटर तक निर्वस्त्र अवस्था में घुमाया।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तब तक इन युवकों को लेकर किन्नर निकल चुके थे। उन्होंने बताया कि किन्नरों का आपसी क्षेत्राधिकार का मामला है। दरअसल, एक किन्नर ने यूपी के कुछ लड़क़ों को अपने साथ लेकर वसूली की गैंग बना ली। इन फर्जी किन्नरों को अवैध तरीके से पैसा कलेक्शन पर लगा दिया। जो सुबह-सुबह गलियों में निकल रुपए एकत्रित करते थे। असली किन्नरों ने उन दोनों को निर्वस्त्र कर उन्हीं गलियों में घुमाया, ताकि आमजन को पता चले कि ये लोग फर्जी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: