Doordrishti News Logo
बाइक चोर गिरफ्तार दो गाडिय़ां बरामद

जोधपुर,शहर की उदयमंदिर पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की दो बाइक  बरामद की। एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि चोरी के मामले में मुसलमानों की ढाणी शैतानसिंह नगर लोहावट निवासी रफीक पुत्र नसे खां को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की 2 बाइके भी बरामद की गई। थानाधिकारी अमित सिहाग के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआई बींजाराम, हैडकांस्टेबल राम खिलाड़ी, महेशचंद, कांस्टेबल किशोरराम, बींजाराम एवं इमीलाल ने सीसीटीवी फुटेज से इस बाइक चोर का पता लगाा और पकड़ा। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: