Doordrishti News Logo

नवरात्र आज से, मंदिरों व घरों में घट स्थापना

मेहरानगढ़ में नहीं हो पाएंगे मां चामुण्डा के दर्शन

जोधपुर, दुर्गा माता के नवरूपों शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र गुरूवार को शुरू हो गई। सुबह की शुभवेला में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना के साथ मंदिरों और घरों में घट स्थापना की गई। मगर मंदिर इसबार भी नहीं खुल पाएंगे। मेहरानगढ़ में भी मां चामुण्डा की विशेष पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना का आयोजन होगा, मगर मां के भक्तों के लिए मंदिर दर्शनार्थ बंद ही रहेगा। कोविड की तीसरी लहर की आशंका में प्रदेश सरकार ने नवरात्र आयोजन को लेकर रोक लगा रखी है। जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस और मेहरानगढ़ प्रशासन ने भी मंदिर में आने जाने पर रोक लगा रखी है। इसके बारे में दो दिन पहले ही जानकारी साझा की जा चुकी है।

शहरवासी इस बार भी नवरात्रि पर चामुण्डा मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे। नवरात्रा में जहां स्थापना के दिन से ही चामुंडा माता के मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है, वहां इस बार सूना रहेगा। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के चलते भक्तों के लिए मंदिर के द्वार बंद रखे जाएंगे। कोविड की प्रथम लहर के बाद पिछली बार भक्त मां के दर्शन नहीं कर पाए थे। उन्हें आस थी कि इस बार तो वे मंदिर में दर्शन कर पाएंगे लेकिन इस बार भी उन्हें कोरोना के चलते मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इधर घरों एवं प्रतिष्ठानों में गुरूवार की सुबह से ही घट स्थापना के साथ विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। पंडितों द्वारा मंत्रोचारण के साथ मां की घट स्थापना करवाई जाएगी।

लोग करेंगे व्रतोपवास

मां दुर्गा के नौ नवरूपों की नौ दिन तक आराधना का विशेष फलदायी माना जाता है। इसके लिए लोग नौ दिन तक व्रतोपवास करते आए हैं। कई लोग अखंड व्रत तक करते हैं। नवरात्रा में मां की विशेष स्तुति की जाती है,दुर्गा शप्तशती का पाठ किया जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: