Doordrishti News Logo

कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने पर बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैलाने को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस को कोरोना टीकाकरण से पहले नेत्र और मस्तिष्क जांच शिविर की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने नेवई-पीपलु से कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा का वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रशांत बैरवा को भारत में बनी कोविड-19 की वैक्सीन भाजपा की लगती है। ये कैमरे के सामने कह रहे हैं “मैं 25 हजार लोगों से मिल चुका हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ, कोरोना का संक्रमण खत्म हो चुका है।” शेखावत ने कहा कि ये लोग सत्ता के लालच और सियासी नफरत में बेगुनाह जिंदगियों से खेलने में रत्तीभर भी संकोच नहीं करते। कांग्रेस के डीएनए में भ्रम फैलाने वाली बयानबाजी का वायरस है, जिसकी वैक्सीन जनता बनाएगी।
शेखावत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के संघ को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारे हृदय में है और हमारे कार्यों से झलकता है, लेकिन सचिन पायलट वेशभूषा में ही अटके हैं। हालांकि, एक परिवार से आगे न सोचने वाले कांग्रेसी नेता से और क्या उम्मीद की जा सकती है, भले वो राष्ट्र हो या राष्ट्रवाद, उनके दिए गए कथन हमेशा की तरह व्यर्थ ही होते हैं।

Related posts:

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

July 17, 2026

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी भी भरेंगे ई-कॉमर्स की उड़ान

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

July 17, 2026

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा

July 17, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

July 15, 2026

शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

July 14, 2026

ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्टों के लिए शुरू की एमनेस्टी स्कीम 2026

July 14, 2026

विनायका हॉस्पिटल के डॉ. सौरभ त्रिवेदी बने देश के सबसे युवा रोबोटिक सर्जन

July 13, 2026