Doordrishti News Logo

 केंद्रीय मंत्री ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में आलाकमान को खुश करने के लिए बयानवीर बनने की होड़ चल रही है।
बुधवार को राजधानी जयपुर आए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष और मंत्री कौन-कितना करारा बयान दे, इसी की होड़ में लगे हैं। शेखावत ने कहा कि मेरा उनसे आग्रह है कि बयानवीर बनने के बजाय जनता के दु:ख-दर्द को समझें और उसे दूर करने का काम करें। यह उनके लिए श्रेयकर होगा।

शेखावत ने कहा कि राजस्‍थान में परंपरा रही है कि हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। पंचायतों में उसी की सरकार बनती है, जिसकी प्रदेश में सरकार होती है, लेकिन अबकी बार नया इतिहास राजस्थान की जनता ने लिखा। सत्तारूढ़ सरकार को पंचायत चुनाव में नकार दिया। 21 जगह चुनाव हुए थे और कांग्रेस केवल 5 जगह पर सिमट कर रह गई। यह अपने आप में इस बात का घोतक है कि लोकसभा चुनाव में जो निर्णय राजस्थान की जनता ने किया था, राज्य की जनता उसी मानसिकता से इस वादा-खिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार को किसी तरह से ​स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर, सुरक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा के साथ विकास की योजनाओं को मूर्तरूप देने के मामले में वर्तमान सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। इसके बावजूद बयानवीर बनना उन्हें शोभा नहीं देता है। किसी भी प्रकार का बयान देने से पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

ये भी पढें –ऐष्वर्या काॅलेज के प्राचार्य बने नेक कमेटी के ऐक्सपर्ट मेम्बर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026