Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इस युवती ने युवक से घर को दरकिनार करते हुए शादी की थी। मगर अब युवक ने उसे ठुकरा दिया है। युवती ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज कराया है।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि एक युवती अभिषेक नाम के एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इसने युवक से शादी के लिए घर वालों से भी दूरी बना ली थी। गत 21 मई को शादी की थी।

यह शादी आर्य समाज में जाकर की। बताया जाता है कि शादी के बाद अभिषेक के घरवालों ने भी उसे नहीं अपनाया। शादी के बाद दोनों शास्त्री नगर में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लग गए। कुछ दिन तो सब ठीक चला। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तकरार बढऩे लगी।

पुलिस के अनुसर इस युवती के माता-पिता उसे वापस अपने साथ घर ले गए, लेकिन थोड़े दिन बाद वह वापस लौट आई। पति अभिषेक युवती को लेकर जयपुर गया और उसे वहीं पर छोड़ आया। फोन कर अभिषेक ने उससे कह दिया कि वह उसके साथ रहना नहीं चाहता हूं। मैं अब तुम्हारे से मिलना भी नहीं चाहता। अब युवती की तरफ से चौहाबो थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

ये भी पढें – एसीबी टीम को देखते ही महिला पटवारी ने रिश्वत के रूप हवा में फेंके

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026