Doordrishti News Logo

जोधपुर, रातानाडा स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास आज प्रातः 11 बजे गवर्नमेंट एम्पलोई आफ प्रजापति व्हाट्सअप ग्रुप द्वारा सावन स्नेह मिलन का आयोजन जियोलाॅजिस्ट गणपत सिनावड़िया के संयोजन में किया गया।
इस स्नेह मिलन में विभिन्न राजकीय सेवा में कार्यरत पुरबीया प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीखाराम प्रजापत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व बद्रीनारायण सिनावड़िया सेवानिवृत्त लेक्चरार एमबीएम इंजीनियरिंग काॅलेज जोधपुर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित गणमान्यों ने अपना परिचय देकर किया। इस स्नेह मिलन में शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान पर गहन चर्चा की गई।

सावन स्नेह मिलन आयोजन

विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिले उसकी एक रूपरेखा बनाई गई। ऐसे कार्यक्रम से समाज में जागरूकता तथा आपसी सामंजस्य बना रहता है। भविष्य में ऐसे सार्थक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों के लिए स्वरूचि भोज भी रखा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

कार्यक्रम में इंजी. रामेश्वरवरलाल तेनगरिया रातानाड़ा, हरखाराम तेनगरिया ढाढणियां, बाबुलाल ढिलवाडी उचियारड़ा, प्रेमकुमार बटाणिया गोदों का बाड़ा, मंजू तेनगरिया रातानाड़ा, सुशीला ओडिया चौखा, डाॅ. दौलतराम ऐणिया झालामण्ड, श्रवणकुमार ऐणिया बासनी बेंदा, सोहनलाल ओड़िया झालामण्ड, गणपतलाल सिनावड़िया मानपुरा, दोलाराम तेनगरिया सालावास, भागीरथ प्रजापति गणेशपुरा, सतीष कुमार बटाणिया शिकारपुरा, सुरेश कुमार सिनावड़िया नान्दडी, सोहनलाल बादरपुरिया झालामण्ड, मनोहरलाल ऐणिया झालामण्ड, विशनसिंह ढिलवाडी सूरसागर, चन्द्रशेखर सिनावड़िया मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में व्हाट्सअप ग्रुप एड़मिन जियोलाॅजिस्ट गणपत सिनावड़िया ने सभी का अपना कीमती समय निकाल कर इस स्नेह मिलन में आने के लिए तहेदिल से आभार प्रकट किया।

ये भी पढें – कैंसर मरीज़ों के लिए राहत की सांस बन रहा जोधपुर ब्लड डोनर्स

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026