Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाके कृषि मंडी से फल व्यापारी के खाली कैरेट कोई चोरी करता रहा। तकरीबन सौ कैरेट धीरे धीरे चोरी हो गए। इस पर नजर रखे जाने पर एक शख्स पर शक हुआ। उस पर निगाह रखी गई। पुलिस को बाद में सूचना के साथ रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर खाली कैरेट चुराने वाले बदमाश को अब गिरफ्तार कर लिया। खाली कैरेट भी जब्त कर लिए गए हैं।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि शंकर नगर झंवर रोड निवासी भगवान दास पुत्र चेतनदास की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका कृषि मंडी में फलों का व्यापार है। जिसके लिए वह दुकान का संचालन करता है। अज्ञात शख्स काफी दिनो से फलों के खाली कैरेट को चुराकर ले जाता। इस पर उसे बंजारा कॉलोनी भदवासिया निवासी रहीम खां पुत्र अब्दूल रहमान पर शक है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए रहीम खां को कैरेट चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि आरोपी से फलों के खाली कैरेट जब्त किए गए हैं। इनकी संख्या तकरीबन सौ है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढें – लाचू कॉलेज में वैक्सीनेशन शिविर सम्पन्न

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026