जोधपुर, कमिश्नरेट की मथानिया पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे पीओ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया है कि पुलिस आयुक्त जोस मोहन के आदेशों पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थानाप्रभारी डोटासरा के निकट सुपरविजन में गठित पुलिस टीम के कांस्टेबल मस्तराम, विजेंद्र व रामोतार ने पिछले सात साल से फरार चल रहे पीओ की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया है कि सात साल से फरार पीओ मूलत: पहाडग़ंज कॉलोनी, बालसमंद हाल खुशबू आयरन वर्क तिंवरी रोड, मथानिया निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र मुरारीलाल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने स्थान बदल रहा था।
ये भी पढ़े – राष्ट्रीय प्रधान नेमीचंद जांगिड़ के स्मृति शेष कार्यक्रम में शामिल हुए देशभर के समाज बंधु
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा


