Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर एक और करंट काउंटर शुरू कर दिया है। गाड़ी रवानगी से पहले तत्काल आरक्षण पाने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह काउंटर काफी उपयोगी साबित होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के निर्देशानुसार यात्रियों के लिए शनिवार से इस करंट काउंटर की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की पाबंदियां समाप्त होने तथा मंडल से चलने वाली लगभग सभी गाड़ियों के संचालन शुरू होने के कारण रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण पाने वाले यात्रियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है।

लगभग सभी गाड़ियों के सामान्य कोचों में साधारण टिकट की बिक्री पर कोरोना गाइड लाइन की पालना के कारण रोक है ऐसे में यात्रियों को जनरल कोच में बैठने के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ता है। इस कारण एक मात्र करंट काउंटर पर लंबी कतारें लगने लग गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पिछले कई वर्षों से एक ही करंट काउंटर संचालित किया जा रहा था मगर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर शनिवार से एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है जिससे यात्रियों को गाड़ी के गंतव्य समय से दो घंटे पहले तत्काल आरक्षण प्राप्त करने में सुविधा उपलब्ध होगी। धीरूमल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट घर की सात नंबर खिड़की को तत्काल आरक्षण खिड़की (द्वितीय) में तब्दील किया गया है जो 14 से 22 बजे की पारी में काम करेगी।

उन्होंने बताया कि इन दोनों तत्काल आरक्षण खिड़कियों पर गाड़ी गंतव्य से 30 मिनट पहले तक तत्काल आरक्षण प्राप्त किया जा सकेगा तथा अगली तारीखों के आरक्षण कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़े – दोस्ती में दगा: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम दोस्त और उसकी बहन से 16 लाख की ठगी

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026