Doordrishti News Logo

जोधपुर, विश्व कल्याण एवं मानव जाति के स्वास्थ्य की रक्षा और उत्तम कामना के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में 11 से 17 जुलाई तक महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

महामृत्युजंय यज्ञ के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने बताया कि इस महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन पंडित सोमदत्त शर्मा पुरोहित अग्निहोत्री एवं उनके सहयोगी विद्वान पंडितों के सान्निध्य में किया जाएगा।

भूतनाथ महादेव मंदिर महामृत्युंजय

इसमें दो पारी में यज्ञ होगा जिसमें सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच तक यज्ञ होंगे। इसमे पांच कुंड बनाए जाएंगे जिसमें जोड़ों के साथ यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएगी। इस यज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और 11 जुलाई को सुबह भूतनाथ परिसर में ही मंगल कलश यात्रा के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना करके मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ शुरू किया जाएगा।

यज्ञ के आचार्य पं. सोमदत्त शर्मा ने बताया कि इस यज्ञ की वर्तमान समय में नितांत आवश्यकता है क्योंकि विश्व में कोरोना महामारी के चलते दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है और यज्ञ में किसी भी आपदा को शांत करने की क्षमता होती है।

प्रवक्ता आनंद जोशी ने बताया कि यह महायज्ञ विश्व कल्याण एवं मानव जाति के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के संकल्प के साथ किया जाएगा। सनातन धर्म एवं वैदिक धर्म में विश्वास रखने वाले इस महायज्ञ में अपनी ओर से सम्मिलित होना चाहे तो पं. कन्हैयालाल पुरोहित से सम्पर्क कर सकते हैं।

>>> सद्गुरू कबीर के बताए मार्ग का अनुशरण करने की सलाह

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026