Doordrishti News Logo
  • अचलेश ओझा ने खरीदी देश की पहली सुजुकी हायाबूसा बाइक
  • बाइक की कीमत 16.40 लाख है

जोधपुर, जापान की दिग्गज ऑटो मोबाइल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने देश में अपनी बहुप्रतिष्ठित सुपर बाइक सुजुकी हायाबूसा लांच करने के बाद इसकी पहली डिलिवरी जोधपुर के बाइक राइडर अचलेश ओझा को की है। यह बाइक अब सनसिटी की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। सुजुकी हायाबूसा तीसरी पीढ़ी की मोटर साइकल है।

हायाबूसा बाइका का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। बाइक की कीमत 16.40 लाख रुपए है। पिछले मॉडल की तुलना में न्यू जनरेशन हायाबूसा लगभग 3 लाख रुपए महंगी है। पिछले हायाबूसा बाइक की कीमत देश में 13.7 लाख रुपए थी। यह बाइक कंपनी के नए सुजुकी इन्टलीजेन्स राईड सिस्टम से लैस है।

Buy Best deals & save money everyday👆

इस बाइक में पांच राइडिंग मोड, पॉवर मोड सेलेक्टर, इन्जन फेल कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर हैं। इसका फायदा यह है कि बाइक राइडर बाइक की स्पीड लीमिट को निर्धारित कर सकता है। सुजुकी पिछले काफी समय से अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपर बाइक को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी।

कंपनी ने अब इसे बिल्कुल नए अवतार में लांच किया है। बाइक राइडर अचलेश ओझा ने बताया कि नई हायाबूसा में कंपनी के नए लोगो डिजाईन का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है।

>>> प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

ओझा के अनुसार इस स्पोर्ट्स बाइक में ऐयरो डायनामिक फेस और क्रॉम प्लेटेड लांग एडजस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7 स्पोक एलाईव ह्वील दिए गए हैं जो नए डिजाईन के साथ पेश किए गए हैं।

गौरतलब है कि सुजुकी हायाबूसा दुनियाभर में स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों के बीच दो दशक से ज्यादा समय से पसंद की जा रही है। नई पीढ़ी की हायाबूसा को शानदार परफॉमेंस के साथ बीएस-6 उत्सर्जन मानको के मुताबिक तैयार किया गया है।

ऋषभ सुजुकी जयपुर ने हाल ही में नई जनरेशन वाली सुजुकी हायाबूसा की डिलिवरी जोधपुर के अचलेश ओझा को दी है। कंपनी ने इस साल अप्रेल महीने में हायाबूसा को लांच किया था। इसकी भारतीय बाजार में 16.40 लाख एक्सशो रूम कीमत है। इसका इंजन 9700 आरपीएम पर 187 एपी की अधिकतम पॉवर देता है।

वर्ष 1998 में हुआ था सुजुकी हायाबूसा बाइक का पहला मॉडल लांच

सुजुकी हायाबूसा के पहले जेनरेशन मॉडल को वर्ष 1998 में लांच किया गया था। कंपनी ने 2007 तक इसे बेचा जिसके बाद वर्ष 2008 में कंपनी ने इसके सैकेण्ड जेनरेशन मॉडल को पेश किया जिसकी बिक्री अभी तक हो रही है। अब कंपनी अपनी इस सुपर बाइक की तीसरी पीढ़ी को लांच किया है। बाइक राइडरों को इसके नेक्स्ट जेनरेशन का काफी लंबे समय से इंतजार था और कंपनी को अपने नए मॉडल से काफी उम्मीद भी है।

>>> रूपयों के लेनदेन में दोस्त को चाकू से गोदा

Buy Everything you need for children’s studies.

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026