Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर 16 हजार रूपए बरामद किए। महामंदिर थाने के एसआई कैलाश पंचारिया ने पावटा रसाला रोड पुलिया के नीचे ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे संजय पुत्र मोहनलाल, सुनिल पुत्र रमेश, इंसाफ अली पुत्र अब्दुल गनी, दीपक पुत्र पूरमचंद,अर्जुन पुत्र भगवानलाल को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 5560 रूपए की राशि और ताश की जोड़ी जब्त की।

इसी तरह महामंदिर थाने के एसआई खेताराम ने पावटा रसाला रोड पुलिया के नीचे ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे महबूब खान पुत्र अब्दुल गनी, शिवप्रसाद गौड़ पुत्र सोहनलाल, कलीमुदीन पुत्र शहाबुदीन, संदीप पुत्र राजेन्द्र कुमार, हुकम सिंह पुत्र चैनसिंह को गिरफ्तार कर 5450 रूपए जब्त किए।

इधर बासनी थाने के एसआई जेठाराम ने मधुबन डिस्पेंसरी के पास गुब्बाखाई कर रहे सुमित पुत्र नरेन्द्र, अजयसिंह पुत्र मनुसिंह, जीतू पुत्र रणछोड़ को गिरफ्तार कर 3930 रूपये की राशि और पर्चिया जब्त की।

जबकि उदयमंदिर थाने के एसआई बींजाराम ने स्टेडियम के पास गुब्बाखाई कर रहे सोनु उर्फ बुचा पुत्र साकिर खान को गिरफ्तार कर 520 रूपये की राशि और थाने के एएसआई अमरसिंह ने अंसल प्लाजा के पास गुब्बाखाई कर रहे रहमान पुत्र मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर 670 रूपए जब्त किए।

वहीं सरदारपुरा थाने के एएसआई पोकरमल ने 12 वी रोड पर गुब्बाखाई कर रहे अजय पुत्र मनोज को गिरफ्तार कर 1450 रूपए, बनाड़ थाने के एएसआई गोरधनराम ने नांदड़ी टेम्पो स्टेण्ड के पास मोहम्मद सलीम पुत्र चांद मोहम्मद से 550 रूपए बरामद किए।

>>> पेयजल किल्लत को लेकर उग्र प्रदर्शन

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed