Doordrishti News Logo

जोधपुर,राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ ओसियां के तत्वाधान में योग जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरड़ो का बास के स्काउट गाइड द्वारा रोल मॉडल के रूप में स्वयं की योग प्रस्तुति के साथ किया गया।

प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर देवी बिजानी के निर्देशन एवं स्काउट मास्टर चंपालाल के नेतृत्व में योग जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ में स्काउट गाइड के द्वारा अपने परिवारों एवं ग्रामवासियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर प्रसारित किए गए।

योग के साथ रहें, घर पर रहें, यानि अपने घर में रहकर योग करें का संदेश प्रसारित करते हुए गाइड प्रभारी कमिश्नर देवी बिजानी ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण दिनचर्या अत्यधिक प्रभावित हुई है जिसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर हो रहा है।

स्टे होम की पालना के साथ घर में रहते हुए शारीरिक शिथिलता से सेहत बिगड़ने के विभिन्न कारणों से निजात पाने का सबसे अमूल्य स्त्रोत नियमित योग ही है। इसलिए विद्यालय के स्काउट गाइड के द्वारा रोल मॉडल के रूप में स्वयं योगाभ्यास को अपनाते हुए ग्रामवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला गाइड ऑर्गेनाइजर सुयश लोढा ने जिले भर के स्काउट गाइड को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोविड-19 के इस दौर में अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए योग सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

>>> निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026