Doordrishti News Logo

सचिन पायलट से फिर बढ़ने लगी हैं कांग्रेस नेताओं की दूरियां

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार अवैध तरीके से जनप्रतिनिधियों के टेलीफोन टैप करती है और इसे अपने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है। ऐसा अनेक बार आरोप लगा है।

जोधपुर प्रवास के दौरान रविवार को मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले वर्ष जब फोन टैपिंग प्रकरण सामने आया था, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में और मीडिया के सामने कहा था कि राजस्थान में यह परंपरा नहीं है लेकिन बाद में विधानसभा में उन्हीं के मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि हमने लीगल तरीके से टेलीफोन टैप किए हैं।

शेखावत ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि कांग्रेस पार्टी के ही कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस बात की शिकायत की है कि उनके टेलीफोन टैप किए जा रहे हैं। यह वैध किया जा रहा है या अवैध किया जा रहा है, मुझे लगता है कि राज्य सरकार और कांग्रेस की मुखिया को इस बात का स्पष्टीकरण देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सचिन पायलट को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत और उनके सिपहसलारों ने जो टिप्पणी की है,वह जगजाहिर है। आज उनको लेकर जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, वह भी जगजाहिर है। पायलट जब नाराज होकर चले गए थे तो उस समय उनके बारे में किस तरह का अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।

उनको गद्दार,भगौड़ा,धोखेबाज, नकारा,नाकाबिल,निकम्मा तक कहा गया। फिर एक बार गलबहियां करते हुए दिखाई दिए और अब जब दूरियां वापस बढ़ने लगी हैं। अबकी बार उनको क्या उपनाम और पदवियां दी जाएंगी, इसकी तैयारी लगता है, सचिन पायलट ने भी कर ली होगी।

>>>मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना में अभी मिलेंगे एक लाख रूपये

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026