Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र गुरूवार को मुख्य अतिथि के रूप में जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय एवं राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विकास कार्यो का वर्चुअल शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे तथा कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया विशिष्ट अतिथि होंगे।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र गुरूवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करेंगें। राज्यपाल कृषि महाविद्यालय नागौर के भवन का लोकार्पण एवं कृषि विश्वविद्यालय के परिनियम पुस्तिका का विमोचन करेंगे। राज्यपाल एवं कुलाधिपति पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय जोधपुर के भवन का शिलान्यास करेंगे।

वे पशु विज्ञान केन्द्र अविकानगर(टोंक), पशु विज्ञान केन्द्र डूंगरपुर, पशु विज्ञान केन्द्र जोधपुर, पशु विज्ञान केद्र झून्झूनूं एवं पशु विज्ञान केन्द्र, रतनगढ(चूरू) के भवनों का लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्व दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो बीआर चौधरी एवं राजुवास बीकानेर के कुलपति कर्नल प्रो विष्णु शर्मा स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम का परिचय देंगे।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया उद्बोधन देंगे। दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रगान होगा।

ये भी पढ़े – बाड़मेर में पाक विस्थापितों के पासपोर्ट देखकर लगा रहे वैक्सीन

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026