Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेलमंडल में विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम में 4700 से ज्यादा पौधे लगाए। उत्तर पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में मनाए गए विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर रेल मंडल के सभी रेलवे समपार फाटकों, सभी रेलवे इंजीनियरिंग कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यस्थलों व परिसरों में रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

जोधपुर रेलमंडल

जोधपुर रेलमंडल के 183 रेल समपार फाटकों, 29 रेलवे सेक्शन इंजीनियरिंग कार्यालयों, 36 रेलवे कॉलोनियों,18 रेलवे स्टेशनों,रेलवे स्टेडियम,रेलवे स्कूल सहित 266 स्थानों पर लगभग 4700 से अधिक पौधे लगाए गए। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय द्वारा रेलवे स्टेडियम,डीएस कॉलोनी के पार्क तथा ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में पौधारोपण किया गया।

रेलवे स्टेडियम के बाहरी परिसर में अपर मंडल रेल प्रबंधक जीआर कुमावत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एमके मीणा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरिज व वैगन रवि मीणा,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर रमेश चन्द्र,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर पॉवर अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीज़ल शेड जोगेन्दर मीणा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल, मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा सहित रेलवे खेलकूद के खिलाडियों ने पौधारोपण किया।

जोधपुर रेलमंडल

गीतिका पाण्डेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्तमान समय में वृक्षों की महत्ता को बताते हुए सभी रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से व्यक्तिगत तौर पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता बताया।

ये भी पढ़े – पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा लोकतंत्र पर खतरा है-कैलाश चौधरी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026