जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना जन-जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर ‘‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान शुरू किया गया है। सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय, जयपुर के निदेशक द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में आमजन को जागरूक करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा की गई अपील के पम्पलेट वितरण करने को कहा गया। इसी के तहत जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह द्वारा इन पम्पलेट का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रत्येक गांव एवं मोहल्ले के आमजन अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेकर अभियान को सफल बनाएं जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक वार्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर कोर कमेटी गठित कर कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में कोविड संक्रमण की रोकथाम की विभिन्न आईईसी गतिविधियों के तहत यह पम्पलेट भी लोगों को जागरूक करेगा।
सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी साक्षी पुरोहित ने बताया कि पम्पलेट का वितरण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। जिससे आमजन ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके। विमोचन के अवसर पर सहायक लेखाधिकारी प्रथम महावीरचन्द्र लोढा एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश पुरोहित उपस्थित थे।
ये भी पढ़े – साइबर की बड़ी ठगी रोकने वाले निरीक्षक व कांस्टेबल सम्मानित
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

