Doordrishti News Logo

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

  • सस्ती स्कूटी बेचने का झांसा
  • 16 हजार में स्कूटी खरीदने का दिया था झांसा
  • डिलीवरी और कागजात के नाम पर अलग-अलग किस्तों में वसूली रकम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए। फेसबुक पर सस्ती स्कूटी खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने स्कूटी बेचने के नाम पर महिला से अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 300 रुपए ऐंठ लिए।

इसके बाद भी स्कूटी नहीं मिलने पर महिला ने सूरसागर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।सूरसागर पुलिस ने बताया कि मूलत: शुभदंड लूणी हाल भैरू चौक कालूराम की बावड़ी एरिया में रहने वाली सरोज पत्नी कानगिरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने 6 नवंबर को फेसबुक पर 16 हजार रुपए में स्कूटी बेचने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने पहले 1500 रुपए फोन-पे से भेजने को कहा।

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद 7 नवंबर को स्कूटी पार्सल करने के फोटो भेजकर 11,500 रुपए और मांगे। फिर स्कूटी के दस्तावेजों के नाम पर 6150 रुपए जमा करवाए। आरोपी ने खुद को फौजी मोहनसिंह बताते हुए अपनी आईडी और स्कूटी की आरसी की फोटो भी भेजी। इससे विश्वास में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में रकम भेज दी। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि पूरी राशि वापस रिफंड हो जाएगी,लेकिन बाद में और रुपए मांगने लगा। तब महिला को ठगी का पता चला।