Doordrishti News Logo

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

  • पुलिस की मकान पर दबिश
  • डीएसटी व झंवर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम की डीएसटी और झंवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेमनगर जोलियाली निवासी एक व्यक्ति के मकान से 25 किलो 970 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है।

पुलिस ने मौके से आरोपी बुधाराम (50) पुत्र खिंयाराम विश्नोई (बेनीवाल) को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को झंवर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस बीच डीएसटी पश्चिम के प्रभारी महादेव प्रसाद ने सूचना दी कि हेमनगर जोलियाली निवासी बुधाराम के मकान में अवैध डोडा-पोस्त रखा हुआ है।

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 25.970 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

मामले में अग्रिम अनुसंधान विवेक विहार थानाधिकारी भवानी सिंह द्वारा किया जा रहा है।
कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भौमिया और डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में एडीसीपी प्रवीण कुमार तथा एसीपी बोरानाडा हिमांशु शर्मा के सुपर विजन में की गई। कार्रवाई में झंवर थानाधिकारी पिंटू कुमार सहित झंवर थाना पुलिस और डीएसटी टीम के सदस्य शामिल रहे।