Doordrishti News Logo

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

  • एक ने अलमारी के ताले तोड़े दूसरा करता रहा निगरानी
  • ईमित्र संचालक निकला नकबजन
  • साथी संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम -परिवार से मारपीट भी की
  • भैंस खोने का बनाया बहाना
  • खेत में लगाई आग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए। शहर के निकट झंवर स्थित मेहलावास गांव में एक घर में चोरी हो गई। चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए।

चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले आस पास रैकी की। परिवार का ध्यान भटकाने के बहाने खेत की बाड़ में भी आग लगा दी। एक ने घर में प्रवेश किया और दूसरा निगरानी करता रहा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक नकबजन ई मित्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी भागने में सफल हो गया।

वक्त घटना आरोपियों ने परिवार के लोगों से मारपीट भी की। झंवर पुलिस के अनुसार मेहलावास झंवर निवासी दिनेश पुत्र ओमाराम जाट के घर में चोरी हुई। इसका आरोप है कि दो शख्स गांव में आए थे। जिन्होंने बताया कि उनकी भैंस गुम हो गई है। इस पर बाद में आरोपियों ने परिवार का ध्यान भटकाने के लिए पास के खेत की बाड़ में आग लगा दी। परिवार के लोग खेत की बाड़ में लगी आग को बुझाने और देखने गए तो बाद में आरोपियों ने उसके घर में प्रवेश कर चोरी कर ली।

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

एक आरोपी घर के अंदर अलमारी के ताले तोडक़र 55 सौ रुपए,सोने की चेन,कानों की झूमर जोड़ी और चांदी के पायजेब चुरा ली। दूसरा आरोपी घर के बाहर निगरानी कर रहा था। परिवार को पता लगने पर वहां पहुंचे तब आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और फरार हो गए।

पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने के उपरांत एक आरोपी की पहचान रोहिचाकला निवासी नरपत पुत्र चंदाराम के रूप में की गई,जो ई मित्र का संचालन करता है। उसके साथी की पहचान के प्रयास जारी है। मामले की तफ्तीश एसआई मनोज कुमार की तरफ से की जा रही है।