Doordrishti News Logo

काजरी रोड पर खुलेआम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),काजरी रोड पर खुलेआम पी रहा था स्मैक केस दर्ज। शहर में सार्वजनिक स्थल पर नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शास्त्री नगर पुलिस ने काजरी रोड पर एक युवक को खुलेआम स्मैक पीते पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

शास्त्री नगर थानाधिकारी दिनेश लखावत के अनुसार वे गश्त पर थे। तब काजरी रोड पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। वह पन्नी से स्मैक का सेवन कर रहा था। इस पर आरोपी युवक पीपाड़ रोड हाल प्रताप नगर निवासी दिनेश पुत्र रतनलाल भील को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। वह सार्वजनिक स्थल पर स्मैक पीते पाया गया।