लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत
जोधपुर में भाजपा की रैली आज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत। शहर में मंगलवार को आयोजित होने वाली भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ रैली को लेकर संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस रैली में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग तक पैदल यात्रा निकालेंगे। रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर विधायक अतुल भंसाली के आवास पर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की मौजूदगी में हुई बैठक में रैली की सफलता और मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालिवाल,नेता पवन आसोपा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
भाजपा संगठन ने मुख्य मंत्री के दौरे,जनसभा और पैदल यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब पार्टी पदाधिकारी रैली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

