बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न
अजमेर में अधिवक्ता भवन की मांग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा रविवार को योगेंद्र सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक से पूर्व पूर्व अध्यक्ष आरके दास गुप्ता और नवरंग सिंह चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में अधिवक्ताओं के विरुद्ध व्यावसायिक दुराचरण की शिकायतों का निस्तारण किया गया। गोविंदगढ़,पूगल,खींवसर, हिंडौली,नेछवा,मंडफिया,खाटूश्याम और रायपुर बार संघों को मान्यता दी गई।
प्रदेशभर के अधिवक्ताओं को राजस्व मंडल अजमेर में पैरवी के लिए आना पड़ता है। इसको देखते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जयपुर-जोधपुर की तर्ज पर अजमेर में भी अधिवक्ता भवन बनाया जाए। इसके लिए मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास से निशुल्क भूमि और धनराशि की मांग की जाएगी।
पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार
इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से निवेदन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। वेलफेयर फंड में संशोधन और सेवानिवृत्ति आयु 50 से घटाकर 40 वर्ष करने पर समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष अंजली कौशिक,बीसीआई सदस्य राजेश पंवार, सह-अध्यक्ष गायत्री राठौड़,सतीश खांडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Related posts:

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

