पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार
सरपंच चुनाव में 150 बैलेट पेपर चोरी का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार। बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान 150 बैलेट पेपर चोरी होने के मामले में प्रशासन ने पुनर्मतदान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दो नवंबर को प्रस्तावित पुनर्मतदान स्थगित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आलोक रंजन ने यह निर्णय क्षेत्र में बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया है।
पुनर्मतदान की नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी। इधर मतदान प्रक्रिया स्थगित करने और शनिवार रात को हुए विवाद के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने मामले में भीड़ का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता सुनील चौधरी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस मतदान केंद्र के फुटेज चेक कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआई टी का गठन भी किया है। बिलाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भावी में सरपंच चुनाव के दौरान 150 बैलेट पेपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
बिलाड़ा थाना पुलिस ने मामले में नामजद दो मतदान अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मतदान अधिकारी जगदीश सारण और सहायक मतदान अधिकारी सहीराम बिश्नोई के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आलोक रंजन ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में जगदीश सारण और सहीराम बिश्नोई को निलंबित कर दिया था।
टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप
सहायक मतदान अधिकारी मुकेश, भींयाराम और देवाराम को राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत चार्जशीट दी गई थी। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की भूमिका पर नजर है।
दरअसल भावी ग्राम पंचायत में 30 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के दौरान बूथ संख्या 12 से करीब 150 बैलेट पेपर गायब हो गए थे। इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर हंगामा शुरू हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध में धरने पर बैठ गए। मामला बढऩे पर मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। निर्वाचन प्रक्रिया की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भावी ग्राम पंचायत का चुनाव निरस्त कर सभी सात मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए 2 नवंबर की तारीख तय की गई थी। बैलेट पेपर चोरी के मामले में बिलाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें मतदान अधिकारी जगदीश सारण,सहायक मतदान अधिकारी सहीराम बिश्नोई सहित तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
बैलेट पेपर चोरी प्रकरण को लेकर बिलाड़ा थाने पर शनिवार रात को पथराव की घटना हुई। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल पुनर्मतदान टालने का फैसला किया है।
वाहनों में तोडफ़ोड़, आत्महत्या की कोशिश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि भावी में मतदान केंद्र संख्या 12 के मध्य पत्र गायब होने के मामले की पूछताछ करने पुलिस गांव में पहुंची थी। लोगों ने इसका विरोध किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील चौधरी बड़ी संख्या में लोगों के साथ बिलाड़ा थाने पहुंच गया। रात 11 बजे के बाद सुनील चौधरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। इससे हालात और बिगड़ गए। लोगों ने थाने पर पथराव भी किया,जिसमें पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पूरे प्रकरण की जांच के लिए उपधीक्षक मनीष देव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।
बिलाड़ा पुलिस उपधीक्षक मनीष देव ने बताया कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील चौधरी सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है। 12 से अधिक लोगों को और चिह्नित किया गया है। बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान लोगों ने थाने का घेराव कर पत्थर फेंके,जिसमें कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। पीपाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा, बोरूंदा थानाधिकारी सुजानाराम व बिलाड़ा थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। भीड़ ने वहां खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोल छोडऩे पड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। देर रात हालात काबू में आए।
पैदल और वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में आज गांव के विभिन्न इलाकों में पैदल और वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और भयमुक्त माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। ग्राम भावी में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल के सुपरविजन में सुरक्षा इंतजाम किए गए।
वृताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव विश्वकर्मा, वृताधिकारी बालेसर राजेन्द्रसिंह और वृताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबाराम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च में भाग लिया। इस दौरान थानाधिकारी कापरड़ा सुनीता डूडी, थानाधिकारी बोरूंदा सुजानाराम और थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आरएसी,एसटीएफ और पुलिस जवानों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया तथा वाहनों से भी गश्त की।
Related posts:
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

